Breaking
Wed. Jan 14th, 2026

अब बीजेपी में उम्र की सीमा तय ; मंडल-जिला अध्यक्ष की उम्र होगी …

अब बीजेपी में उम्र की सीमा तय ; मंडल-जिला अध्यक्ष की उम्र होगी …
Oplus_131072

पांवटा साहिब: अब बीजेपी में उम्र की सीमा तय हो गई है। मंडल-जिला अध्यक्ष की उम्र तय कर दी है। भाजपा में 60 से ज्यादा के जिला अध्यक्ष और 45 के ऊपर के मंडल अध्यक्ष नहीं बनेंगे। इससे कई सालों से जिला और मंडल अध्यक्ष बनने की चाह रखने वालों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। अब पार्टी नई पौध तैयार कर रही है।

पार्टी हाइकमानने यह निर्णय लिया है और इस संदर्भ में पत्र जारी किया गया है। युवा नेतृत्व आगे लाने की दिशा में भाजपा हाईकमान ने यह पहल
की है। जिसमें यह बात स्पष्ट की है।
कि पार्टी हाई कमान के निर्देशों के
तहत अब भाजपा में जनाधार वाले
और सक्रिय कार्यकर्ताओं को आगे लाया जाएगा।
साथ में पार्टी में 50 सदस्य जोड़ने वालों को भी इसमें तरजीह दी जा सकती है।

भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ऊना सदर विस क्षेत्र से विधायक सतपाल सत्ती का कहना है कि भाजपा में यंग लीडरशिप को आगे लाने की दिशा में पार्टी हाईकमान ने इस दिशा में यह पहल की है। जिसके लिए मंडल अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष के लिए आयु सीमा का निर्धारण किया गया है। हिमाचल भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के बारे में उन्होंने कहा कि वह इस पद की दौड़ में नहीं हैं। वह पार्टी की मजबूती के लिए दिनरात मेहनत कर रहे हैं। नए चेहरों को अवसर
देना चाहिए। प्रदेश और भाजपा हाईकमान इस बारे में निर्णय लेती है। युवा शक्ति की सहभागिता बढ़ेगी।
साथ ही और संगठित व मजबूत होगी।

15 दिसंबर तक मंडल अध्यक्षों की ताजपोशी हो जाएगी। और जिला अध्यक्ष भी 30 दिसंबर तक नियुक्त कर दिए जाएंगे।

Related Post