शिमला : अखिल भारतीय कोली समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रैवार्षिक चुनाव नई दिल्ली में रविवार को सम्पन्न हुए। इस दौरान शिमला संसदीय क्षेत्र के पूर्व
सांसद वीरेंद्र कश्यप को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए चयनित किया गया।
चुनावी प्रक्रिया का संचालन मनोनीत निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश कोली समाज के संरक्षक व पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य उत्तम सिंह कश्यप की अध्यक्षता में नई दिल्ली के न्यू अशोक नगर स्थित अखिल भारतीय कोली समाज के केंद्रीय कार्यालय में किया गया।
चुनाव अधिकारी उत्तम सिंह कश्यप ने वीरेंद्र कश्यप को 39 मतों के साथ निर्वाचित घोषित किया, वहीं उनके प्रतिद्वंदी हरियाणा के नानक चन्द को मात्र 6 मतों के साथ संतोष करना पड़ा।
हिमाचल प्रदेश से वीरेंद्र कश्यप एवं उत्तम सिंह कश्यप के अतिरिक्त प्रदेशाध्यक्ष अमर चन्द शलाठ, कार्यकारिणी. सदस्य जगदीश सिंह ने भाग लिया। वीरेंद्र कश्यप ने बताया कि कार्यकारिणी का विस्तार शीघ्र करेंगे।
………

