Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

49 निजी व सरकारी स्कूलों के 305 बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

49 निजी व सरकारी स्कूलों के 305  बच्चे दिखाएंगे अपनी प्रतिभा

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में 32वीं चिल्ड्रेन साइंस कांग्रेस शुरू हो गया है। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश काउंसिल एंड टेक्नोलॉजी शिमला द्वारा उपखंड स्तर पर इस स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें पांवटा साहिब के 49 निजी व सरकारी स्कूलों के 305 के लगभग बच्चे भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल एनएम वर्मा मुख्य अतिथि रहे और जसबीर सिंह साहनी वाइस चेयरमैन गुरु नानक मिशन हॉस्पिटल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट, गेस्ट ऑफ़ ऑनर रहे। साथ में सुरेंद्र सिंह जिला साइंस सुपरवाइजर, विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी, प्रिंसिपल गुरविंदर कौर चावला भी मौजूद रहे।

Related Post