Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

हरिद्वार से 22 फीट की दीवार फांदकर 2 कैदी फरार

हरिद्वार से 22 फीट की दीवार फांदकर 2 कैदी फरार

हरिद्वार : हरिद्वार जेल से फरार दो कैदियों पर
इनाम घोषित किया गया है। फरार दोनों कैदियों पर गढ़वाल रेंज आईजी करण सिंह नगन्याल ने 50-50 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए विशेष टीमों का भी गठन किया गया है। जो लगातार यूपी उत्तराखंड समेत अलग-अलग राज्यों में सर्च अभियान चला रही हैं। आईजी ने बताया कि दोनों कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस को तेजी से काम करने के
निर्देश दिए गए हैं। ये दोनों कैदी हत्या और अपहरण में शामिल थे। ये दोनों 22 फीट दीवार फांद कर भागे है।

Related Post