Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

रविवार को होगी सैनी समाज की बैठक : अनिल सैनी

रविवार को होगी सैनी समाज की बैठक : अनिल सैनी

ब्लाक पाँवटा साहिब सैनी समाज की बैठक कल रखी गई है आल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार सैनी ने बताया की कल दिन रविवार को ब्लाक पाँवटा साहिब के सैनी समाज की मिटिंग शिव मंदिर धर्मशाला बदरीपुर मे सुबह 11 बजे रखी गई है, अनिल सैनी ने पाँवटा साहिब के समस्त सैनी समाज व मातृशक्ति को आह्वान किया है कि समाज की बेहतरी व समाज के सर्वांगीण विकास के लिए इस मिटिंग मे ज्यादा से ज्यादा संख्या मे पहुँचें, इस मिटिंग मे आल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब की स्थानीय कार्यकारिणी के बारे भी विस्तृत चर्चा की जायेगी और जल्दी ही पाँवटा साहिब की कार्यकारिणी गठित की जायेगी।

Related Post