Breaking
Sat. Apr 11th, 2026

हरियाणा में लोकतंत्र का महापर्व ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी डाला वोट

हरियाणा में लोकतंत्र का महापर्व ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने भी डाला वोट
Oplus_131072

हरियाणा में लोकतंत्र के महापर्व में मतदाता बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहे है।
साल्हावास के गांव गोरिया में वोटिंग शुरू होते ही सबसे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर अपने माता पिता व भाई के साथ पहुंची। अपना पहला वोट डालते हुए मनु भाकर के चेहरे पर प्रसन्नता झलक रही थी। मनु भाकर सुबह साढ़े छह बजे ही अपने पिता रामकिशन भाकर, मां सुमेधा भाकर व भाई के साथ मतदान केंद्र पहुंची। उन्होंने सर्व प्रथम अपने गांव के पैतृक मंदिर में माथा टेका। इसके बाद मंदिर के साथ लगते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 142 में मतदान किया। इसके अलावा हरियाणा में बुजुर्ग, महिलाओं और युवाओं में वोट डालने में उत्साह देखने को मिल रहा है।

Related Post