Breaking
Thu. Jan 15th, 2026

पांवटा से इस बार कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी में दावेदारी : एक दिन में दो और, अब कांग्रेस में 4 , बीजेपी में 7 दावेदार

पांवटा से इस बार कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी में दावेदारी  : एक दिन में दो और, अब कांग्रेस में 4 , बीजेपी में 7 दावेदार

जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे टिकट के तलबगारो की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को एक ही दिन में 2 उम्मीदवार सामने आए हैं। इनमें बहाती समुदाय के युवा नेता अजोली से सुनील चौधरी ने भी दावेदारी कर दी है। और अमरकोट पंचायत निवासी वरिष्ठ पत्रकार अश्वनी वर्मा ने भी भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी जताई है। टिकट ना मिलने की स्थिति में निर्दलीय मैदान में उतरने की बात भी कही है।

अश्वनी वर्मा ने भी बद्रीपुर में अपना कार्यालय खोल कर प्रचार शुरू कर दिया है। सुनील चौधरी पहले से ही जनता की आवाज को उठा रहे हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी से टिकट के दावेदारों में सबसे पहले ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी , मदन मोहन शर्मा, रोशन लाल शास्त्री, अनुपम सैनी, मनीष तोमर सुनील चौधरी और अश्वनी वर्मा 7 दावेदार हो चुके हैं।

हालांकि भारतीय जनता पार्टी का कहना है कि मनीष तोमर भारतीय जनता पार्टी से निष्कासित हो चुके हैं और रोशन लाल शास्त्री भारतीय जनता पार्टी के सदस्य नहीं है अब देखना है कि इस बार ऊर्जा मंत्री सुखराम के खिलाफ हो रही बगावत में उनका टिकट काट पाएंगे या नहीं। यह तो वक्त ही बताएगा हालांकि जेपी नड्डा ने इशारो इशारो में बहुत कुछ कह दिया था। सुखराम चौधरी दौड़ में आगे है।

अब पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में इस बार कांग्रेस के उम्मीदवारों की संख्या भारतीय जनता पार्टी से कम है। क्योंकि सरदार अनिंदर सिंह नॉटी और मनीष ठाकुर आम आदमी पार्टी में चले गए थे। जिस कारण 2 कम हो गए हैं अब किरणेश जंग, अवनीत सिंह लांबा, जगदीश चौधरी और हरप्रीत सिंह टिकट की दौड़ में शामिल है। अभी किरनेश जंग दौड़ में आगे है।

 

 

Related Post