हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में दिनांक 28.09.2024 को बिजली
आपूर्ति बाधित रहेगी । इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ
अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया कि दिनांक 28.09.2024 दिन शनिवार को
220 kv सब स्टेशन गिरिनगर एवं 132 KV सब स्टेशन गोंदपुर में सामान्य का कार्य
किया जाना है जिसके निष्पादन हेतु जिसके कारण 132/11 kv गोंदपुर (समस्त औद्योगिक क्षेत्र),
बतामंडी, पातलियों, 33 kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतोंन, 33 kv शिलाई, 33 kv
रामपुरघाट,33 kv पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रातः 08
बजे से शाम 08.00 बजे तक बाधित रहेगी |
नोट : शट डाउन मौसम की स्तिथि पर निर्भर करेगा
पांवटा साहिब में लगेगा पॉवर कट

