Breaking
Wed. Jul 29th, 2026

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने जताया सरकार के प्रति गहरा रोष

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ ने जताया सरकार के प्रति गहरा रोष

प्रशिक्षित अध्यापिका संघ द्वारा एक मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें एन टी टी अध्यक्ष रीता शर्मा, सुमन शर्मा सुषमा देवी, रीना ठाकुर और लक्ष्मी पुंडीर आदि ने भाग लिया। यह मीटिंग सरकार के द्वारा लिए गए निर्णय पर रखी गई थी।

प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ का कहना है कि सरकार द्वारा पहले उन्हें आश्वासन दिया गया की 1 वर्ष वाला वाले प्रशिक्षित अध्यापिका संघ को ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा।

इसी निर्णय में कांग्रेस सरकार ने ढाई वर्ष निकाल दिए और अब ढाई वर्ष के बाद सरकार का निर्णय 1 साल के डिप्लोमा धारकों के लिए चिंताजनक रहा है एनटीटी प्रशिक्षित अध्यापक संघ 1998 – 2000 से सरकार डाइट केंद्र से 1 साल का डिप्लोमा करवा रही है हजारों महिलाओं ने इस कोर्स को किया और आज सरकार ने निर्णय लिया कि 1 वर्ष का डिप्लोमा मान्य नहीं है अब प्रशिक्षित अध्यापिका संघ पूछना चाहता है कि ऐसे डिप्लोमा धारकों के साथ सरकार ने उनके समय और पैसों के दोनों की बर्बादी की है ।
प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ से अपना पैसा और समय वापस करने का आग्रह किया जाता है सरकार के इस निर्णय से प्रशिक्षित नर्सरी अध्यापिका संघ में सरकार के प्रति काफी रोष जताया हैं तथा यह तथा वह इस निर्णय से काफी निराशा है।

Related Post