Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

सिरमौर : प्रधान के साथ दो वार्ड मेंबर सस्पेंड

सिरमौर : प्रधान के साथ दो वार्ड मेंबर सस्पेंड
Oplus_131072

सिरमौर जिले के शिलाई विकासखंड की ग्राम पंचायत लाणी बोराड़ में पंचायत प्रधान व दो वार्ड सदस्यों को पदों से निलंबित किया गया है। जिला पंचायत अधिकारी अभिषेक मित्तल द्वारा ये आदेश जारी किए गए है। पंचायत के प्रधान रमेश कुमार, वार्ड सदस्य कपिल राणा व आशा देवी पर गंभीर वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित किया है।

प्रधान रमेश कुमार पर ग्राम पंचायत की संपत्ति के दुरुपयोग का आरोप है। जबकि वार्ड सदस्य कपिल राणा पर पंचायत कार्यों में लापरवाही और साक्ष्यों से छेड़छाड़ का संदेह जताया गया है। वहीं आशा देवी के खिलाफ जारी आदेश में 150 बैग सीमेंट और अन्य सामग्री के गायब होने के साथ-साथ करीब डेढ़ लाख रुपये की सामग्री के अनुचित उपयोग का आरोप है।

Related Post