Breaking
Mon. Sep 14th, 2026

ये है शतरंज के खिलाड़ी, तीसरी बार भी चैंपियनशिप

ये है शतरंज के खिलाड़ी, तीसरी बार भी चैंपियनशिप

द स्कॉलर्स होम स्कूल जिला स्तरीय शतरंज प्एसजीएफआई की अंडर 19 बॉयज की शतरंज चैंपियनशिप (2024-25) में द स्कॉलर्स होम स्कूल इस बार भी प्रथम रहा जोकि बहुत गर्व की बात है। जिला सिरमौर के नाहन में संपन्न हुई इस प्रतियोगिता में चिराग फांडा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भुवन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और अभिषेक गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त किया। इन तीनों खिलाड़ियों ने अपने कोच प्रवीण कुमार की देखरेख में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अपना नाम अंकित करवाया ।

सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन पर स्कूल मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग एवं अध्यापक-गण ने स्कूल शारीरिक विभाग के (HOD) डॉ कुलदीप बतान, रोहित शर्मा, प्रवीण कुमार, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर कुमार एवं भगवंत सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Related Post