रोटरी सखी पांवटा साहिब को बेहतरीन समाज सेवा के लिए सम्मानित किया गया है। पंजाब के खरड़ में आयोजित कार्यक्रम में पंजाब के खरड़ में
रोटरी का उन्नत्ति सदस्यता मीट का आयोजन किया था। इस आयोजन में रोटरी सखी पांवटा को अवार्ड से नवाजा गया है। ये सम्मान रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजपाल सिंह और असिस्टेंट गवर्नर मनमीत सिंह मल्होत्रा ने प्रदान किए हैं।

ये अवार्ड रोटरी सखी पांवटा को समाज सेवा व क्षेत्र में अन्य कई कामों में अच्छा कार्य करने के लिए दिए गए। रोटरी सखी पांवटा की अध्यक्ष डा. हरलीन कौर ने बताया कि यह रोटरी क्लब केवल महिलाओं का क्लब है और इस क्लब को शुरू हुए केवल तीन साल ही हुए हैं। रोटरी सखी पांवटा को समाज सेवा के अच्छे कार्य करने के लिए पुरस्कार मिले हैं। यह हमें समाज सेवा के लिए और
अधिक प्रोत्साहित करेगा।

