Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

पूर्व DGP, SP समेत 10 पुलिस अफसरों पर मामला दर्ज

पूर्व DGP, SP समेत 10 पुलिस अफसरों पर मामला दर्ज
Oplus_131072

हिमाचल प्रदेश के पूर्व DGP, एक SP समेत 10 पुलिस अफसरों पर मामला दर्ज किया गया है। इन पर एक महिला ने आरोप लगाया है उनके पति
पुलिस कर्मचारी को आठ साल का सेवाकाल रहते नौकरी से निकाला और जातीय आधार पर प्रताड़ना की।

इस मामले में पूर्व डीजीपी संजय कुंडू समेत दस पुलिस अफसरों के खिलाफ शिकायत हुई है। इस पर अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति निवारण अधिनियम की धारा 3(1) (पी) के तहत थाना सदर शिमला में केस दर्ज किया गया है। जिन अधिकारियों के खिलाफ यह शिकायत हुई है, उनमें एसपी कांगड़ा समेत दो महिला आईपीएस अफसर भी शामिल हैं।

शिकायतकर्ता मीना नेगी ने आरोप लगाए कि नौ जुलाई 2020 को उनके पति धर्मसुख नेगी को जातीय आधार पर मनगढ़ंत, जाली दस्तावेजों के आधार पर विभागीय जांच के बाद हेड कांस्टेबल की नौकरी से निकाल दिया गया। आरोप है कि इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जबरन पैनल रेट पूर्व हेड कांस्टेबल की पत्नी की शिकायत पर सदर थाना शिमला में एफआईआर 1,43,424 रुपये की वसूली के आदेश देकर उनके पति की ग्रेच्युटी, डीसीआरजी एवं अन्य सेवानिवृत्ति लाभों को 2020 से अब तक रोके रखा है। इसके अलावा सरकारी आवास को खाली करने के लिए नोटिस भेजे गए। मीना का आरोप है कि उनके पति के साथ जातीय आधार पर अत्याचार किया गया है। उनकी शिकायत में लगाए गए आरोपों को एफआईआर में शामिल करके पूर्व डीजीपी संजय कुंडू, पूर्व आईपीएस अधिकारी हिमांशु मिश्रा. अरविंद शारदा, आईपीएस अधिकारी शालिनी अग्निहोत्री, अंजुम आरा खान, भगत सिंह ठाकुर, दिवाकर दत्त शर्मा, पंकज शर्मा और मीनाक्षी समेत डीएसपी बलदेव शर्मा के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।

Related Post