Breaking
Thu. Jun 4th, 2026

अवैध आहते : पहले शबाब, अब कबाब के साथ खुलेआम शराब

अवैध आहते : पहले शबाब,  अब कबाब के साथ खुलेआम शराब

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब में अवैध खुले आहतो के खिलाफ पुलिस ने कभी विशेष अभियान नहीं चलाया है। जबकि पांवटा साहिब में पुलिस की नाक के नीचे खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। एनएच पर विश्वकर्मा चौक के समीप, बागरन रोड पर भेड़ेवाला, पांवटा गर्ल्स स्कूल के पास एनएच पर और भी कई जगहों पर सरेआम ठेकों के आसपास और अन्य जगह पर अवैध आहते पुलिस की नाक के नीचे चल रहे है। और y point हीरपुर के आसपास तो पहले शबाब का धंधा चलता रहा। स्पा सेंटर की आड़ में जिस्म फोरोशी का धंधा चलता रहा। अब कई अवैध आहेते चल रहे है।
पांवटा साहिब की होटल एंड बार एसोसिएशन ने पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग को कई बार शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।

Related Post