Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

हिमाचल के पलटुराम मंत्री अनिरुद्ध ; कुर्सी बचाने को बदले : जयराम ठाकुर

हिमाचल के पलटुराम मंत्री अनिरुद्ध ;  कुर्सी बचाने को बदले : जयराम ठाकुर
Oplus_131072

हिमाचल के पलटुराम मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज अपना बयान बदल दिया है। पहले विधानसभा में उन्होंने कहा था कि मस्जिद अवैध है। और मस्जिद के आसपास महिलाओं का आना जाना मुश्किल हो गया है। अब उन्होंने कहा कि सभी को हिमाचल में कारोबार का अधिकार है। इस पर जयराम ठाकुर ने कहा कि कुर्सी बचाने को बदल गए है मंत्री।

गौरतलब है कि राजधानी शिमला के संजौली में मस्जिद निर्माण पर बुधवार को विधानसभा सदन में विधायक हरीश जनारथा और मंत्री अनिरुद्ध सिंह आमने-सामने हो गए थे।

नियम 62 के तहत ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर इस मामले को लेकर सदन खूब गरमाया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह के वक्तव्य के दौरान विपक्षी सदस्यों ने कई बार पटल थपथपाकर उनका समर्थन किया। जवाब में मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कानून अपने हिसाब से काम कर रहा है। हमें सभी की भावनाओं का सम्मान करना होगा।

पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि संजौली में मस्जिद के कारण लोगों में आक्रोश है। एक विशेष समुदाय के नए-नए लोग रोज यहां पर आ रहे हैं। क्या ये सभी रोहिंग्या मुसलमान हैं। कई को तो वह जानते भी हैं कि वह बांग्लादेश से हैं। अगर यहां पर कोई स्थानीय लोग अवैध ढारा बना दे तो उसे तुरंत तोड़ दिया जाता है।

संजौली में बिना मंजूरी के बहुमंजिला मस्जिद बना दी गई। इसे तोड़ा तक नहीं गया। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया। कहा कि शिमला के लोअर बाजार से लक्कड़ बाजार जाने वाली टनल से औरतों का गुजरना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने शिमला में बैठने वाले तहबाजारियों पर भी कार्रवाई की मांग की। जवाब में शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोर्ट अगर अवैध बोलता है तो नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Related Post