हरियाणा राज्य के जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र के गांव जयधर,जैधरी, छछरौली खदरी,किशनपुरा आश्रम,देवधर, प्रतापनगर, बहादुरपुर, कुट्टीपुर आदि क्षेत्रों में आमजनता के साथ जनसम्पर्क किया। इस दौरान उनको जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। और इस बार हैट्रिक की तैयारी है। आज जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में महाजनसंपर्क अभियान के तहत बूथ स्तर पर जाकर घर-घर दस्तक दी व मोदी सरकार और नायब सरकार की उपलब्धियां गिनवाई।
जनसंपर्क अभियान के तहत जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवरपाल गुर्जर ने कांग्रेस की दोगली नीतियों की पोल खोली और कांग्रेस को प्रदेश के विकास, युवाओं के भविष्य के लिए घातक बताया। भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह भरते हुए भाजपा के कंवरपाल गुर्जर ने कहा कि हमारे पास जनता के बीच कहने के लिए अनेकों उपलब्धियों और कराए गए काम हैं। जबकि कांग्रेस मुहब्बत की दुकान में नफरत का सामान बेच रही है।
कांग्रेस जनता के बीच जाकर झूठे वायदे परोस रही है। भाजपा सरकार सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण और अंत्योदय के मूल मंत्र के साथ हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। सरकार की साफ नीयत और ईमानदार सोच के चलते आज लाभार्थियों को हर योजना का पूर्ण लाभ मिल रहा है।
भाजपा प्रत्याशी कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि जगाधरी विधानसभा क्षेत्र में 240 बूथों पर भाजपा के चुनावी कार्यालय खोले जा चुके हैं। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव को उत्सव की तरह मनाता है। भाजपा चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ पर कमल खिलाएंगे।सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता कांग्रेस की दोगली नीति और झूठ और भ्रम फैलाने की राजनीति का घर-घर जाकर पोल खोलें और नायब सरकार की उपलब्धियों को हरेक व्यक्ति तक जाकर बताएं।
आम जनता के आशीर्वाद और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से तीसरी बार सीएम नायब सैनी के नेतृत्व में हरियाणा राज्य में भाजपा सरकार बनाने जा रही है, जगाधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कंवर पाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी के हर शब्द से हमें नए भारत के साथ मजबूत हरियाणा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प मिलता है।

