Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

मामराज पुंडीर का सिराज मंडी तबादला: पदभार संभाला

मामराज पुंडीर का सिराज मंडी तबादला: पदभार संभाला

अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पूर्व प्रान्त महामंत्री एवं शिक्षा मंत्री के पूर्व विशेष कार्य कार्याधिकारी ओएसडी रहे डॉ मामराज पुंडीर ने आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परवारा सिराज मंडी में अपना कार्यभार ग्रहण किया।

डॉ मामराज पुंडीर ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद कहा कि स्थानांतरण करना सरकार के अधिकार क्षेत्र में आता है। परन्तु कर्मचारियों की मांगों उठाने वालों को सरकार ट्रांसफर करके नही दबा सकते। प्रदेश के कर्मचारियों ने दिन रात एक किया है। वेतन,डीए, एरियर के लिए दिन रात मेहनत की है। उसे तुरंत प्रभाव से देना होगा।

Related Post