Breaking
Wed. Jun 3rd, 2026

पूर्व सीएम के घर ड्रोन उड़ाकर कौन कर रहा था जासूसी ; सच्चाई आई सामने

पूर्व सीएम के घर ड्रोन उड़ाकर कौन कर रहा था जासूसी ; सच्चाई आई सामने
Oplus_131072

पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के घर ड्रोन उड़ाने की सच्चाई आई सामने आ सामने आ गई है। ड्रोन से उनकी जासूसी नही हो रही थी बल्कि शिमला में पानी की सप्लाई करने वाली कंपनी एसजेपीएनएल द्वारा शहर की जीआईएस मैपिंग को लेकर यह ड्रोन उड़ाया गया।
शिमला शहर में 24 घंटे पानी देने वाली योजना के लिए ड्रोन से हर घर का सर्वे चल रहा है । उसी कड़ी में यह ड्रोन नेता प्रतिपक्ष के घर के ऊपर भी उड़ा था। शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जयराम ठाकुर में अपने घर पर ड्रोन से नजर रखने का मुद्दा विधानसभा में उठाया। जिस पर सदन में बड़ा बवाल हो गया।
कंपनी ने मामले में स्थिति स्पष्ट कर दी है। शिमला जल प्रबंधन के जूनियर इंजीनियर पुष्प राज ने कहा कि कंपनी ने स्वेज इंडिया को शिमला शहर के लिए 24 घंटे पानी की योजना का टेंडर दिया है और उसी के लिए कंपनी शिमला शहर के हर
घर सर्वे कर रही है।

Related Post