Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

जन्म तिथि में गड़बड़ी कर रिटायरमेंट के 8 बाद तक वनकर्मी करता रहा नौकरी

जन्म तिथि में गड़बड़ी कर रिटायरमेंट के 8 बाद तक वनकर्मी करता रहा नौकरी
Oplus_131072

जिला सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के वनकर्मी हीरा सिंह ने जन्म प्रमाण पत्र में गड़बड़ी कर 8 साल ज्यादा वन विभाग में नौकरी करने का कारनामा कर दिखाया है। मदन सिंह निवासी मिलाह ने इसकी शिकायत रेणुका वन मंडल अधिकारी को की है। अब देखना है विभाग हीरा सिंह पर क्या कार्यवाही करता है। और क्या उसके द्वारा उठाए के गैर कानूनी लाभ पर उससे रिकवरी करती है।

Oplus_131072

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसने आरटीआई से सारे सबूत डीएफओ रेणुका को दे दिए है। जिसमें स्कूल में द्वारा जारी जन्म तिथि प्रमाण पत्र में हीरा सिंह पुत्र हरी राम ग्राम- चीमू, डाकघर -मिल्लाह, तहसील शिलाई जिला सिरमौर की जन्मतिथि राजकीय पाठशाला मिल्लाह रजिस्टर प्रवेश-त्याग (Admission & Withdrawal Register) के मुताबिक क्रम संख्या 39 तथा प्रवेश होने की तिथि 16-05-1969 के अनुसार इनकी जन्मतिथि 12-05-1956 (बारह मई उनीस सौ छपन) है | यह प्रमाण पत्र पाठशाला के रिकॉर्ड के अनुसार दिया गया है जो की सही है | अतः यह प्रमाण पत्र RTI के तहत प्राथी को प्रेषित किया जा रहा है। तथा प्रवेश होने की तिथि 16-05-1969 के अनुसार इसकी जन्म तिथि – 12-051956 है। जबकि पंचायत रिकॉर्ड में 12-05-1964 करवाई गई है। शिकायतकर्ता ने विभाग से कार्यवाही मांग की है।

Oplus_131072

Related Post