Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

पांवटा : बिजली के बिल जमा करो, नही तो कटेगा कनेक्शन

पांवटा : बिजली के बिल जमा करो, नही तो कटेगा कनेक्शन
Oplus_131072

जिला सिरमौर के विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब नंबर-2 के अंतर्गत कुल 231 उपभोक्ताओं ने बिजली बिल जमा नही करवाया है। इन पर 99 लाख रुपये बकाया है। इन उपभोक्ताओं द्वारा अभी तक अपने बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया गया है। विभाग ने उपभोक्ताओं 3 दिनों के भीतर अपने बकाया बिजली बिल का भुगतान सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल, पांवटा नंबर-01 के कार्यालय में जमा करने को कहा है। अगर निर्धारित समयावधि के भीतर भुगतान नहीं किया गया तो संबंधित उपभोक्ता का बिजली कनेक्शन बिना किसी और सूचना के काट दिया जाएगा।

Related Post