सोमवार की शाम को हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांवटा साहिब के बद्रीपुर स्थित ब्रह्माकुमारी आश्रम में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर पूरे आश्रम को लाईटों व फूल मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया।
कार्यक्रम की मुख्य संचालिका बहन सुमन ने सभी का स्वागत किया। उन्होंने श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि
उनके प्रांगण में हर वर्ष चाहे शिवरात्रि हो या जन्माष्टमी पर्व सभी को पर्व को श्रद्धाभाव के साथ मनाया जाता है। इस मौके पर विभिन्न आकर्षक झांकियां भी लोगों के लिए मनोरंजन का हिस्सा बनी जिसमें पीपल के पत्ते पर भगवान श्री कृष्ण व श्री राधा रानी को दर्शाया गया
था। इस मौके पर भक्तगणों ने सुन्दर-सुन्दर झांकियों का आनन्द लिया और श्रीकृष्ण झूले को झूलाया।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डीएसपी पांवटा और विशिष्ट अतिथियों में एसएचओ पांवटा, पूर्व डी.एस.पी. सुखदर्शन सिंह, पांवटा नगर पालिका अध्यक्ष निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओ.पी. कटारिया, मदन शर्मा व सरोज ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित हुए।

