Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

पांवटा में देवर ने भाभी से जबरन बनाए शारीरिक संबंध

पांवटा में देवर ने भाभी से जबरन बनाए शारीरिक संबंध
Oplus_131072

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब पुलिस उप मंडल के पुलिस चौकी सिंघपुरा में एक महिला खातून निवासी गांव मेहरुवाला डा० भगानी तह० पांवटा साहिब जिला सिरमौर ने मुकदमा दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा गया है कि उसके देवर में नदीम पुत्र नजाकत अली ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए है।
मेरे देवर ने मेरे साथ मेरे मायके के बाथरुम में घुस कर मुझसे जबरन शारीरीक सम्बन्ध बनाए और जब मैं चिल्लाने लगी तो उसने मेरा मुह जोर से दबा दिया तथा उस समय घर पर कोई भी मौजूद नही था। आरोपी गांव धानवा तहसील नूकुड़ जिला सहारनपुर का निवासी है।

इसके अलावा पीड़ित महिला ने इमराना (ननंद) अब्दुल वहाव पुत्र निजाकत अली, (पति) नजाकत अली (ससुर) मुस्त्री पत्नी नजाकत अली (सास) थाना गंगोह पर आरोप लगाया है कि 12/03/2023 को दोनो परिवारो की सहमती से मुस्लिम रिति रिवाज के अनुसार उसकी शादी हुई थी तथा मेरे माता पिता व रिश्तेदारो ने अपनी हैसियत से बढ़ कर जरुरत का सामान दिया था जिसमें लगभग 4-5 लाख का सोना व Hyundai Aura
गाडी भी दी थी परन्तु शादी के पांच दिन के बाद से ही घुंघट के लिए परेशान करना शुरु कर दिया ससुर कहते थे कि घुघट
नही करना है सास कहती थी कि घुंघट करो जब इस बारे में मैने अपने मां बाप को बतलाया था तो मुझे परिवार के सभी सदस्यों ने मारपीटाई शुरु कर दी।

मेरा पति Creata गाडी की डिमांड करने लगा तथा मुझसे Phone भी छीन लिया गया जब मेरे पिता जी ने मुझे Phone किया तो मेरा पति व सास ससुर मुझसे फोन छीन लेते थे यदि कभी बात करवाते थे तो Phone का Speaker on
करके बात करवाते थे।

पुलिस ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज किया है। और देवर पर रेप का मामला दर्ज किया है। लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अब ग्रामीण इस मामले में न्याय के लिए आंदोलन कर सकते है।

Related Post