कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या मामले पर एबीवीपी का गुस्सा फूट पड़ा। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पांवटा इकाई द्वारा इस निर्मम घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं द्वारा ममता सरकार का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता ने मामले में न्याय की मांग और दुष्कर्म पीड़िता के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की। इसके साथ ही छात्र-छात्राओं ने इस अपराध में शामिल अपराधियों के खिलाफ ठोस कदम उठाने और समाज में महिला सुरक्षा को बढ़ावा देने की भी मांग की। प्रदर्शन को सरकार और समाज के सामने एक सशक्त संदेश के रूप में लाया गया, जिससे इस जघन्य अपराध के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाए।
एबीवीपी के सोलन विभाग संयोजक अभी ठाकुर का कहना है कि पश्चिम बंगाल में हुई यह घटना अपने आप में एक बहुत बड़ी घटना है। इससे डाक्टरों की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। जहां डॉक्टर अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों का इलाज कर रहे हैं। वहीं इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है।एबीवीपी ने आज पूरे देश में किया विरोध प्रदर्शन एबीवीपी दोषिओ को फाँसी की सजा की माँग करती है।

