Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

आखिरकार 15 वर्षों बाद डिफेंस कॉलोनीवासियों का मंदिर निर्माण का सपना हुआ पूरा

आखिरकार 15 वर्षों बाद डिफेंस कॉलोनीवासियों का मंदिर निर्माण का सपना हुआ पूरा

पांवटा साहिब के बेहड़ेवाला स्थित डिफेंस काॅलोनी में भव्य शिवमंदिर का निर्माण किया गया है। काॅलोनी के लोगों ने मंदिर निर्माण के बाद मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान रात्रि जागरण और भंडारे का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्ण मंत्री सुखराम चौधरी, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, एसडीएम गुंजित सिंह चीमा, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष सरदार अवनीत सिंह लांबा, नगर परिषद की चेयरमैन निर्मल कौर, कांग्रेस नेता तपेन्द्र सैनी, सहित कई गणमान्य लोग पंहुचे। इस महादेव मंदिर में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे।

Oplus_131072

काॅलोनी निवासी बलदेव राणा ने बताया कि वह लोग काॅलोनी में पिछले 15 वर्षों से मंदिर निर्माण का प्रयास कर रहे थे। अब जमीनी विवाद सुलझने के बाद मंदिर निर्माण संभव हो पाया है जिससे काॅलोनी के लोगों में खुशी का माहौल है। इस मौके पर डांडा शिव मंदिर के संचालक बाबा हेमराज महाराज भी पंहुचे और मंदिर का नामकरण दूनेश्वर महाराज किया। यहां पर भगवान शिव और पार्वती माता की मूर्ति के साथ-साथ शिवलिंग भी स्थापित किया है। इस मौके पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया जिसमे शहर भर से हजारों लोग पंहुचे और प्रसाद ग्रहण किया।

Related Post