Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

शहीदे आज़म उधम सिंह को किया याद

शहीदे आज़म उधम सिंह को किया याद

स्वतंत्रता सेनानी शहीदे आज़म उधम सिंह की 84 वी पुण्यतिथि पर ग्राम किशनकोट में एक समागम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यातिथि के लिए तौर पर अविनाश सैनी ने भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कहा कि देश को आजादी दिलाने में शहीदे आज़म उधम सिंह अपनी जान की परवाह नहीं की। इनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।

इस मौके पर शहीदों को याद करते हुए लोगों में खीर बांटी गई। इस मौके पर डॉ साधुराम, गुरनाम सिंह, हरपाल सिंह, प्रेम कुमार व गोपाल धीमान आदि उपस्थित रहे। मुख्य आयोजक डॉ राजकिशन ने सबका धन्यवाद किया।

Related Post