विद्यालय में चल रहे 14 दिवसीय समर कैंप के समापन पर अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय ने स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परीक्षा परिणाम के द्वारा सबको चौंका दिया।
उल्लेखनीय है कि विद्यालय ने सत्र 2023-24 की वार्षिक परीक्षा में प्रथम बार केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में छात्रों को अवतरित करके उत्तम परीक्षा परिणाम दिया था , जिसमें 14 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए व सर्वाधिक प्राप्तांक 98% थे। अनेक विषयों के छात्रों ने शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे।राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) की परीक्षा में अधिकतर छात्रों ने उत्तीर्ण किया है।जिनमें गुनीत 758/800,गीतांजलि 692/800,नविशा 687/800, आर्येनदर 620/800 ,अनंत जोशी 609/800 अंक हासिल किए हैं।
गौरतलब है कि पिछले साल ही प्रसिद्ध शिक्षाविद निदेशक व प्रधानाचार्या देविंदर के. सहानी ने विद्यालय की कमान संभाली थी, जिन्हें 3 दशकों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। निदेशक व प्रधानाचार्या ने कहा कि कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (CUET ) के इन परिणामों ने सिद्ध कर दिया कि अरिहंत इंटरनेशनल विद्यालय में पाठ्यक्रम के साथ साथ छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार किया जाता है।
निदेशक व प्रधानाचार्या महोदया ने छात्रों , अभिभावकों तथा अध्यापकों को बाधाई दी व छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की।
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (CUET ) के परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के चेयरमैन अनिल जैन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परीक्षा परिणाम विद्यालय के अध्यापकों के कठिन परिश्रम को प्रदर्शित करता है।

