Breaking
Sat. Jul 25th, 2026

नदी किनारे रहने वाले लोगों को किया प्रशासन ने आगाह, बांध से पानी छोड़ा

नदी किनारे रहने वाले लोगों को किया प्रशासन ने आगाह, बांध से पानी छोड़ा
Oplus_131072

जिला सिरमौर के ऊपरी इलाकों में भारी बारिश के चलते गिरी नदी का जलस्तर बढ़ने से प्रबंधन ने जटोन बांध के गेट आज सुबह खोल दिए है।

गिरि जटोन डैम श्री रेणुका जी ने प्रशासन को यह सुचना दी कि जल स्तर बढ़ने के कारण गेट खोल दिये है। डैम से पानी छोड़े जाने की स्थिति में इसके अंतर्गत आने वाली पंचायतों, सभी मैदानी इलाकों में जल स्तर बढ़ सकता है।

और बाढ़ और भूस्खलन जैसी स्थिति पैदा होने की संभावना हो सकती है। गिरि, बाता और यमुना नदियों मे जलस्तर बढ़ सकता है। अतः सभी स्थानीय जनता से विनम्र अपील है कि इस दौरान नदी के किनारों वह आस-पास जाने से परहेज करें। तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर के निशुल्क दूरभाष नंबर
1077 पर तुरंत संपर्क करें।

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सिरमौर नाहन की तरफ से इसकी सूचना मिलने पर एसडीएम पांवटा गुंजित सिंह चीमा ने कहा कि नदियों के किनारे सतर्कता बरतने को कहा है। साथ ही जनता से अपील की है कि नदी नालों के किनारे पर जाने से परहेज करें।

Related Post