Breaking
Wed. Apr 22nd, 2026

मंडी लोकसभा का चुनाव रद्द करने की मांग, हाईकोर्ट ने MP कंगना से मांगा जनाब

मंडी लोकसभा का चुनाव रद्द करने की मांग, हाईकोर्ट ने MP कंगना से मांगा जनाब

मंडी लोकसभा चुनाव का चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर हिमाचल हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। इस याचिका में मंडी से BJP सांसद बनी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट के चुनाव को चुनौती दी गई है। यह चुनौती किन्नौर जिले के रहने वाले
लायक राम नेगी द्वारा दी गई। उन्होंने चुनाव रद करने की मांग की है।
लायक राम नेगी की याचिका पर हाईकोर्ट ने बुधवार को कंगना को नोटिस जारी किया है। न्यायाधीश
ज्योत्सना रिवाल दुआ ने प्रतिवादी बनाई गई कंगना को 21 अगस्त तक जवाब देने को कहा है। लायक राम ने भी मंडी लोकसभा सीट से नामांकन पत्र भरा था। लेकिन उनका नामांकन रद्द कर दिया गया था। इन्होंने रिटर्निंग ऑफिसर और डीसी को भी पार्टी बनाया है।

Related Post