Breaking
Sun. Sep 13th, 2026

ब्रेकिंग न्यूज़: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गोली मारी

ब्रेकिंग न्यूज़: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को गोली मारी
Oplus_131072

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को अज्ञात बंदूकधारी ने गोली मार दी है। हालांकि वह इस हमले में बाल बाल बच गए है। पेंसिल्वेनिया के बटलर में रैली के दौरान ट्रम्प पर गोली चलाई गई।

बटलर में जब वे मंच पर बोल रहे थे, तभी गोली चलने की आवाज सुनाई दी। ट्रम्प ने अपने दाहिने कान पर हाथ रखा और नीचे झुक गए। सीक्रेट सर्विस के एजेंट्स तुरंत ट्रम्प को कवर करने पहुंचे।

जब एजेंट्स ने ट्रम्प को संभाला और उन्हें खड़े होने में मदद की, तो ट्रम्प के चेहरे और कान पर खून नजर आया। इसके बाद सीक्रेट एजेंट्स ट्रम्प को मंच से उतारकर कार में बैठाकर वहां से ले गए।

Related Post