कल उप चुनाव होने है। कई राज्यों के साथ हिमाचल में भी 3 विधानसभा में चुनाव होने जा रहे है। लेकिन इस बीच जालंधर में विधानसभा उप चुनाव से एक दिन पहले कांग्रेस और बीजेपी के नेताओं ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है। आरोप के अनुसार एक काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी के अंदर से बीजेपी के प्रत्याशी शीतल अंगुराल के भाई
राजन अंगुराल द्वारा शराब पकड़ ली गई और एरिया में जमकर हंगामा कर दिया गया। साथ ही चरणजीत सिंह चन्नी ने आम आदमी पार्टी पर आरोप लगाया है कि उनके द्वारा सूट बांटे जा रहे हैं। गाड़ी के अंदर से आम आदमी पार्टी के पोस्टर पड़े थे। साथ ही आरोप लगाया गया कि उक्त गाड़ी में एक पेटी शराब की पड़ी थी। मौके पर पहुंचे डीएसपी संजय द्वारा किसी तरह मामला शांत करवाया गया। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल ने आरोप लगाया है कि उक्त गाड़ी के ड्राइवर द्वारा एससी भाईचारे को आपत्तिजनक शब्दावली भी बोली गई।

