Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

हिमाचल में मामूली विवाद पर युवक की हत्या

हिमाचल प्रदेश में एक युवक की चाकु से गोंदकर हत्या कर दी। ये मामला चंबा में सामने सामने आया है। ये हत्या ओवरटेकिंग को लेकर हुए विवाद में हुई  हैं।

जानकारी के अनुसार, अस्पताल ले जाते समय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान कांगड़ा जिले के नूरपुर के महला निवासी निखिल (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने निखिल की हत्या में शामिल चार
आरोपियों को कल शाम गिरफ्तार कर लिया
था, जबकि पांचवें आरोपी को आज सुबह
गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों में अंकू,
विनय, अंकित, अतुल और विशाल शामिल
हैं। अंकू, विनय और अंकित भटियात
उपमंडल के कामन गांव के रहने वाले हैं,
जबकि अतुल चुवाड़ी और विशाल लाहड़ी
गांव का रहने वाला है।

Related Post