लाखों की ठगी करके वाला तिवारी यूपी से पकड़ा गया है। पुलिस थाना द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया था। आरोपी हिमांशु तिवारी पुत्र अवदेश तिवारी निवासी देवरिया उत्तरप्रदेश, उम्र 34 साल व आरोपी अभिषेक तिवारी पुत्र अवदेश तिवारी निवासी देवरिया उत्तरप्रदेश, उम्र 36 साल को विशेष टीम द्वारा जिला देवरिया से पूछताछ के लिए थाना पांवटा साहिब लाया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिन्हे आज अदालत मे पेश किया जाएगा
गौरतलब है कि पांवटा साहिब में पिछले कई दिनों से एक कंपनी ऋण देने के नाम पर लोगों से ठगी कर रही थी। इसके बाद जब लोग कम ऋण लेने पर ज्यादा किश्त दिखाई गई तो लोगों को ठगी का पता चला। लोग ऑफिस पहुंचे तब ऑफिस खुला था। लेकिन संचालक फरार था। इसके बाद जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो पुलिस मौके पर गई और लोगों को समझाया और शोरूम पर ताला लगा दिया।
जानकारी के अनुसार करीब 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी हुई है इसमें कंपनी लोगों को अपना सामान किश्तों पर देती थी। लेकिन संचालक ने जब किस्त ज्यादा वसूल की तो लोगों को ठगी का पता चला। कई लोगों ने 50000 का ऋण लिया था लेकिन तीन-तीन लाख का ऋण दिखाया गया। कंपनी ने लोगों से कागजात, ओटीपी आदि लेकिन ये धोखाधड़ी की है। पूरे मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
