Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

हाटी को ST का दर्जा देने के लिए एक और समिति ने भी दिया अपना समर्थन

हिमाचल हाई कोर्ट में हाटी को ST का दर्जा देने के मामले को उलझाने पर आज समिति ने कड़ा विरोध जताया है। आज भाट कल्याण समिति जिला सिरमौर की आम सभा माता भंगाइनी हरिपुरधार मंदिर हॉल मे बुलाई गयी। जिसकी अध्यक्षता समिति के प्रधान अरुण वशिष्ठ द्वारा की गयी। इस बैठक मे क्षेत्र कि 154 पंचायतो के कई बुद्धिजीवीयों ने भाग लिया। इस बैठक में गिरिपार क्षेत्र के कणयाल, खदराई, शुणकुटा, रोईयाण,बिजोऊ, ठणवाल, पाबूच, भलोऊ, झौवाण, थनगवाल, धौताल, कढ़ेल, चाईक, मालपेऊ, टिपरेचू, नोइणाऊ आदि भाटो भाग लिया।

इस बैठक मे क्षेत्र के हाटी मुद्दे पर भी चर्चा की गयी जिसमे सर्व- सहमति से यह तय हुआ है कि OBC समाज के जिन लोगो ने हाटी विधेयक के विरोध मे कोर्ट मे जो याचिका दायर की है उसके विरुद्ध हमारी समिति कोर्ट मे जाकर अपने समूचे समाज का प्रतिनिधित्व करेगी और हाटी के पक्ष मे अपना मत सामने रखेगी।

बैठक के दौरान शिवानंद शर्मा ने OBC /ST के बीच के अंतर को स्पष्ट करते हुए हाटी विधेयक का समर्थन किया और समाज को जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ जॉब का मामला ना देखते हुए क्षेत्र कि तमाम अन्य जरूरतों की ओर भी गौर करने की जरूरत है।

बैठक के दौरान मेला राम शर्मा जो कि भाट कल्याण समिति के मीडिया प्रभारी है, उन्होंने तमाम सवालों के जवाब देते हुए बताया है कि हमें एकजुट होकर अपने लम्बे संघर्ष से मिले इस लाभ को समय रहते हुए बचाना होगा अन्यथा कही ऐसा ना हो कि आने वाले समय मे हमें बहुत बड़ा खामियाजा भुगतना पड़े।

बैठक के दौरान भाट कल्याण समिति के महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हमें समाज को एकजुट करना होगा और आपसी आत्मीयता की भावना को मजबूत करना होगा ताकि ब्राह्मण समाज एकता के सूत्र मे बंधा रहे। इस बिच महासचिव ओम प्रकाश शर्मा ने obc/st को लेकर तमाम साक्ष्य समाज के सामने रखे जिससे सभी लोगो ने सहमती जताते हुए हाटी विधेयक का समर्थन किया।

इस बीच यह भी चर्चा हुई कि ज़ब सरकार किन्नौर के लोगो को दो दो अधिकार दे सकती है और ज़ब कौल नेगी sc और st दोनों से चुनाव लड़ सकता है और माननीय उच्च न्यायालय भी उसका समर्थन करता है तो फिर ऐसी क्या मजबूरियां है कि सरकार हमें दोनों प्रमाण पत्र जारी नहीं करती।

समिति आगामी समय मे गांव गांव मे जाकर लोगो को अपने अधिकारो के प्रति जागरूक करेगी तथा षड़यंत्र करने वाले लोगो से आगाह करने के लिये ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि हमारा बिरोधी ताकतों के बहकावे मे न आए। इस दौरान अध्यक्ष अरुण वशिष्ठ राजगढ़, महासचिव ओम प्रकाश शर्मा कांडो भटनोल शिलाई, कोषाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा भंगाटा शिलाई, दीप चंद शर्मा ठाणा कफोटा, उपाध्यक्ष मेला राम शर्मा अरट हरिपुरधार मिडिया प्रभारी, शिवानंद शर्मा मुख्य सलाहकर पाब कफोटा, कृष्ण दत्त शर्मा राजगढ़, बलवीर शर्मा खड़काह, हीरापाल शर्मा भलोना, मोहन लाल शर्मा भूटली, विजय भारद्वाज ग्राम कोट राजगढ़, आत्मा राम रजाना, ईश्वरचंद बाऊनल, सोम प्रकाश शर्मा बाऊनल, गोपाल शर्मा सरगाव, बस्ती राम शर्मा कांडो शिलाई, दया राम शर्मा भलोना, हरिन्द्र कुणयाल कुणा, अभिषेक शर्मा भटवाड शिलाई, जाती राम शर्मा भटवाड़ शिलाई, हेत राम भारद्वाज थँगवाल, बस्ती राम शर्मा कनाडी जास्वी, तोता राम शर्मा नघेता, ब्रह्मानंद शर्मा नोहराधार, भगत राम शर्मा, रामस्वरुप शर्मा आदि ने भाग लिया।

Related Post