Breaking
Mon. Apr 20th, 2026

हिमाचल में बस हादसा 4 की मौत , कई घायल

हिमाचल में बस हादसा 4 की मौत , कई घायल

हिमाचल प्रदेश में आज सुबह बस हादसा हो गया। शिमला जिला के जुब्बल में आज हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की  एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घायलों को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल लाया गया है।

पुलिस मौके पर पहुंच कर। राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। हादसे के वक्त ड्राइवर-कंडक्टर समेत बस में कुल 7 लोग सवार थे। इनमें से बस ड्राइवर कर्म दास पुत्र भोगी राम गांव कुडू जुब्बल,कंडक्टर राकेश पुत्र शिव राम गांव धरकोटी बिलासपुर, बिरमा देवी (62 साल) पत्नी अमर सिंह निवासी धांसर गांव और धनशाह (52) नेपाल की मौत हुई है, जबकि जयेंद्रसिंह रांगटा (63), दीपिका (25) पुत्री संजय ठाकुर निवासी गिल्टाड़ी और अन्य घायल है।

 

Related Post