Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

रमेश बने एसएमसी के प्रधान

रमेश बने एसएमसी के प्रधान

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिवपुर जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश में आज दिनांक 20 जून 2024 को विद्यालय प्रबंधन समिति की आम सभा आमंत्रित की गई जिसमें पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह धीमान की उपस्थिति में आम सभा ने सर्वसम्मति से रमेश कुमार को विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रधान चुना। कार्यकारिणी के अन्य सदस्य भी सर्वसम्मति से चुन लिए गए । इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता श्रीमती प्रतिभा नेगी श्री धनवीर सिंह हरीश कुमार महेंद्र सिंह जगबीर सिंह नंदिनी भार्गव विजय कुमार महेश कुमार रजनी गुप्ता रिनू ठाकुर नसीम अहमद सहित सभी स्टाफ सदस्य व अभिभावक मौजूद रहे।

Related Post