Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

हिमाचल में फिर गोलीकांड: बंदूकधारियों ने ex mla के हमलावरों पर दागी गोलीयां

हिमाचल में फिर गोलीकांड: बंदूकधारियों ने ex mla के हमलावरों पर दागी गोलीयां

हिमाचल प्रदेश में वीरवार को बिलासपुर शहर के सर्किट हाउस के समीप दिनदिहाड़े गोली चलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। इस घटना को कांग्रेस के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ समय पहले हुए हमले से जोड़कर देखा जा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व विधायक पर हमले करने वाले मुख्य आरोपी सौरव पटियाल पर अज्ञात लोगों ने गोली चलाई है। इस हमले में घायल सौरभ को क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे स्थानीय एम्स रेफर कर दिया है।

जानकारी के अनुसार हमलावरों ने पिकअप में सवार सौरव पटियाल और उसके साथियों पर उस समय हमला किया जब वे न्यायालय से पेशी के बाद लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने दो राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली सौरव को लगी। इस घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। इस गोलीकांड के बाद पूरे प्रदेश में सनसनी फैल गई है।

ज्ञात रहे कि 23 फरवरी 2024 को प्रदेश कांग्रेस के नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर कुछ लोगों ने हमला कर घायल कर दिया था। हमला उस समय हुआ था, जब वह जाबली में रेलवे प्रोजेक्ट का काम कर रही डीबीएल कंपनी के पास के गुजर रहे थे। बंबर ठाकुर पर हुए हमले को लेकर सौरव पटियाल, गौरव कुमार, मंजीत नड्डा, प्रदीप, सूरज और कुलभूषण के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस गोलीकांड को उस घटना से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Post