Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

इलेक्शन कानूनगो का मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

इलेक्शन कानूनगो का मोबाइल लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय

आंज भोज के एक युवा ने भरली कॉलेज के पास गिरे इलेक्शन कानूनगो के मोबाइल को लौटाकर दिया ईमानदारी का परिचय दिया है।

शिवा निवासी समाजसेवी और उद्यमी नरेंद्र परमार ने बताया कि सभी मित्रों के सहयोग मदन शर्मा इलेक्शन क़ानूनगो निवासी नघेता का vivo 5G मोबाईल जो मुझे कल भरली कॉलेज के निचे सड़क में मिला था और इसकी मैंने अपने फेसबुक एकाउन्ट से पोस्ट डाल कर सूचना दी थी जिससे मोबाइल मालिक का पता चल सका और सुरक्षित वापिस देने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ।

आप सभी ने इस कार्य के लिए जो मेरी हौसला अफजाई की उसके लिए आप सभी का तह दिल से धन्यवाद करता हूं, तथा प्रभु से कामना हैं की आप सभी का मार्गदर्शन व शुभाशीर्वाद सदा मुझ पर यूँ ही बना रहे।

Related Post