Breaking
Fri. Sep 11th, 2026

नाहन में बजरंग दल का प्रदर्शन और जलाल नदी में डूबने युवक की मौत

आज शाम को नाहन में हिंदूवादी संगठनों ने प्रदर्शन किया। बजरंग दल का कहना है कि जावेद कुरैशी निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश जो बड़ा चौक नाहन में कपड़े की दुकान करता है। इसने अपने मोबाइल के स्टेटस पर भैंस और गाय को काटते हुए फोटो डाल रखी थी।

राष्ट्रीय बजरंग दल ने कहा कि ये स्टेटस हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला है। इसके बाद बजरंग दल ने बड़ा चौक में रोष प्रदर्शन किया है। इसके बाद जिला पुलिस अधीक्षक को जावेद के प्रति उचित कार्रवाई करने के लिए शिकायत पत्र दिया। और जावेद कुरैशी की दुकान को बंद करवा दिया गया है। बजरंग दल ने कहा कि इस तरह के लोगों को लोग अपनी दुकान किराए पर ना दे। इनकी पहचान करे।

वहीं दूसरी ओर शाम को ग्राम चौरटिया बनोगटा में जलाल पुल के नजदीक जलाल नदी में डुबने से एक युवक की मौत हो गई है। इसकी पहचान शाकिब पुत्र मुस्तकीम निवासी नाहन के तौर पर पहचान हुई है। इसकी आयु 21 वर्ष की है।

Related Post