जिला सिरमौर के कालाआब पुलिस थाना में तैनात पुलिस का जवान कल से लापता है। लेकिन अभी तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। जिस कारण पांवटा के नवादा के ग्रामीण भड़क गए है। और पुलिस मुख्यालय नहान में नारेबाजी की। गौरतलब है कि हेड कांस्टेबल जसवीर सिंह नवादा, पांवटा साहिब का निवासी है। और दो दिन से लापता है। इनका वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें उसने पुलिस अधिकारियों पर परेशान करने का आरोप लगाया है। और किसी बड़े अधिकारी का नाम लिए बगैर दबाव डालने की बात कही है। पुलिस ने हेड कांस्टेबल की तलाश शुरू कर दी है और पांवटा से कल परिजन काला आम पहुंचे है। आज ग्रामीण नाहन पहुंचे है।

