Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

NEET पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

NEET पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला

NEET पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया हैं। फैसले के अनुसार NEET एग्जाम में ग्रेस मार्क्स पाने वाले 1563 कैंडिडेट के स्कोरकार्ड निरस्त होंगे।इनके स्कोरकार्ड बिना ग्रेस मार्क्स के ही जारी किए जाएंगे। ऐसे कैंडिडेट्स के लिए दोबारा परीक्षा कराई जाएगी। जो कैंडिडेट परीक्षा नहीं देंगे, उनका रिजल्ट ग्रेस मार्क्स बिना पुराने स्कोरकार्ड के आधार पर ही माना जाएगा।

केंद्र ने सुप्रीम को बताया कि जिन 1,563 छात्रों को ग्रेस मार्क्स दिए गए थे, उन्हें 23 जून को दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया जाएगा। NTA के वकील ने बताया कि दोबारा परीक्षा को लेकर आज ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। यह 23 जून को आयोजित की जा सकती
है। नतीजे भी जून में ही जारी किए जा सकते हैं, ताकि जुलाई में शुरू होने वाली काउंसलिंग प्रभावित न हो।

Related Post