Breaking
Sat. Sep 12th, 2026

NEET परीक्षा में पांवटा साहिब के इस स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन

NEET परीक्षा में पांवटा साहिब के इस स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने किया नाम रोशन

जिला सिरमौर के पाँवटा साहिब के इस स्कूल के 4 विद्यार्थियों ने स्कूल के साथ साथ पांवटा साहिब का भी नाम रोशन किया है। शुभखेड़ा स्थित प्रतिष्ठित स्कूल गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल 4 विद्यार्थियों ने इस बार नीट परीक्षा में विद्यार्थियों ने अपनी चमक बिखेर स्कूल का नाम रोशन किया है। गौरतलब है कि 5 मई को नीट परीक्षा का आयोजन किया गया था जिसका परिणाम 4 जून 2024 को घोषित किया गया।

इस नीट परीक्षा में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के चार विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इस परीक्षा में देवांश राणा ने 621 अंक प्राप्त किए, वृंदा गोयल ने 583, अवनी ठाकुर ने 569 तथा एकता ने 510 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है।

इन सभी विद्यार्थियों ने मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए अपनी दावेदारी प्रस्तुत की है। इस परीक्षा परिणाम की आते ही विद्यालय में हर्ष की लहर दौड़ गई विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी तथा प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने सफल हुए विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके परिजनों के साथ भी अपनी खुशी बांटी। विद्यालय इस बात पर गर्व का अनुभव करता है कि इससे पहले भी गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल के कई विद्यार्थी नीट परीक्षा पास करके डॉक्टर बने हैं तथा देश की सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन ने सभी शिक्षकों को भी हार्दिक बधाई दी।

Related Post