Breaking
Sat. Jan 17th, 2026

शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा में कहां कितने वोट, इस सीट पर पुरुषों से महिलाएं वोटर ज्यादा

शिमला संसदीय क्षेत्र की 17 विधानसभा में कहां कितने वोट, इस सीट पर पुरुषों से महिलाएं वोटर ज्यादा

शिमला संसदीय क्षेत्र के आने वाले 17 विधानसभाओं में सबसे ज्यादा वोट अर्की विधानसभा क्षेत्र में है। यहां पर कुल 97235 मतदाता हैं। शिमला शहरी में 48243 मतदाता है। नालागढ़ विस में 93,791 मतदाता हैं। इसके अलावा दून विस में 74,493 मतदाता, सोलन विस में 87,837 मतदाता , कसौली विस में 69,765 मतदाता, पच्छाद विस में 77,872 मतदाता, नाहन विस में 87,053 मतदाता, श्री रेणुका जी विस में 75,179 मतदाता है।

पांवटा साहिब विस में 86,788, शिलाई विस में 77,770 मतदाता, चौपाल विस में 82,542 मतदाता , ठियोग विस में 86,936 मतदाता, कसुम्पटी विस में 67,650 मतदाता,शिमला ग्रामीण विस में 79,017 रोहडू विस में 76,249 मतदाता है। जुब्बल कोटखाई में 74151 मतदाता है। जिसमें 37338 महिलाएं और 36813 पुरुष है। इसके अलावा 36851 मतदाता पहली बार मतदान करने जा रहे है।

Related Post