प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का पन्ना प्रमुख सम्मेलन कार्यक्रम विधानसभा शिलाई के पंचायत खेल मैदान शिलाई में सम्पन्न हुआ। शिलाई में पन्ना प्रमुख भारी संख्या में पहुंचे। और बीजेपी ने अपनी ताकत को दिखाया और साथ में बीजेपी के उम्मीदवार सुरेश कश्यप को जिताने का संकल्प लिया।

इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा आगामी लोकसभा चुनाव के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए वोट की अपील की।
इस दौरान भाजपा के मंच ने शहीद प्रमोद नेगी को श्रृद्धांजलि अर्पित करने के बाद कार्यक्रम का आगाज किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यातिथि व उनके साथ आए सभी नेताओं का स्वागत किया तथा मंच पर पहुंचते ही दीप प्रज्वलित करने के बाद सभी पन्ना प्रमुख व जनता को नेताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल ने संबोधित करते हुए शिमला संसदीय क्षेत्र प्रत्याशी सुरेश कश्यप के समर्थन में बोट मांगते हुए बताया कि केंद्र की भाजपा सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिनिधित्व में भारत में भ्रष्टाचार को खत्म करने की मुहिम शुरू की है। इसलिए नरेंद्र मोदी को देश का तीसरी बाद प्रधानमंत्री बनाना है। देश की 3 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। और हिमाचल की चारो लोकसभा सीट भाजपा जीतकर केंद्र सरकार के साथ भारत के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। इसलिए शिमला संसदीय क्षैत्र से प्रत्याशी सुरेश कश्यप को पहले से अधिक बहुमत के साथ केंद्र भेजना शिलाई की जनता का दायित्व रहेगा।
उन्होंने कहा प्रदेश की सत्तासीन कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस ने सत्ता हथियाने के लिए प्रदेश की जनता को झूठी गारेंटियां परोसी है। कांग्रेस की गारेंटियों में प्रदेश की महिलाओं को 1 जनवरी 2023 से 1500 रुपए प्रति महीने देने का वादा, जनता को 300 यूनिट मुफ्त, 5 लाख सरकारी नोकरियां, किसानों से 2 रुपए किलो गोबर खरीदना, 680 करोड़ रुपए का स्टाटप फंड, सभी विधनसभा क्षैत्र के लिए चार अंग्रेजी मीडियम स्कूल सहित दर्जनों कांग्रेस की गारेंटियाँ एसी है जो हवाहवाई हो गई है इतना ही नहीं कोरोना,काल के दौरान जो 10 हजार नोकरिया भाजपा सरकार ने दी थी कांग्रेस ने वह रोजगार भी प्रदेश की जनता से छीन लिया है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने दुर्गम क्षेत्रों में खोले गए सैकड़ों कार्यालय बंद कर दिए है। इसलिए प्रदेश की कांग्रेस सरकार सुख की सरकार नही बल्कि प्रदेश की जनता के लिए दुख की सरकार बनकर रह गई है। जिसे जनता जल्द उखाड़ फेंकने वाली है।पन्ना प्रमुख समेलन के दौरान पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता बलदेव तोमर, उत्तराखंड प्रदेश की घनसाली विधानसभा विधायक शक्तिलाल शाह, जिला सिरमौर भाजपा अध्यक्ष विनय कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष सुरेंद्र हिंदुस्तानी शिलाई मण्डल अध्यक्ष इंदर ठाकुर सहित शिमला लोकसभा संसदीय क्षैत्र केभाजपा प्रत्याशी सुरेश कश्यप ने जनता को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में जनता से बोट डालने की गुजारिश की है।

