हिमाचल प्रदेश के चंबा जिला के सलूणी में बीती रात ऑल्टो कार 300 मीटर गहरी खाई में गिरी गई। जिसमें पंचायत के उप प्रधान सहित दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति का चंबा अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान चंबा सलूणी की खड़जोता पंचायत के उप प्रधान एवं सियूल गांव के नागेश कुमार (36 साल) पुत्र बेंसू राम और लाहरा गांव के डिपो संचालक चतरू राम (46 साल) पुत्र चुन्नी लाल के तौर पर हुई हैं।जबकि ढल्ला गांव के कुलदीप कुमार (41 साल) पुत्र भागमल गंभीर रूप से घायल है।

