Breaking
Thu. Jan 15th, 2026

मंडी हॉट सीट पर राज हट और त्रिया हट के मुकाबले में अब किसका पलड़ा भारी ?

मंडी हॉट सीट पर राज हट और त्रिया हट के मुकाबले में अब किसका पलड़ा भारी ?

हिमाचल प्रदेश में मंडी लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य को कांग्रेस का टिकट मिलने के बाद अब ये सीट हिमाचल की हॉट सीट बन गई है। बीजेपी ने बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी की फायर ब्रांड नेता कंगना रनौत को मैदान में उतारा है।

अब किसका पलड़ा भारी होगा। इसका पता अगले कुछ दिनों में चलेगा। फिलहाल तो कांटे के मुकाबले के आसार है। इस पर सीट राज हट और त्रिया हट भी है। कोई पीछे हटने वाला नही है।

इसके अलावा इस सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। और हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की भी।

इस सीट पर ग्लैमर का तड़का लगने से भी देश भर में मंडी हॉट सीटों में एक है। यहां घटने वाले सियासी घटनाक्रम पर पूरे देश की नजर टिकी है। जिससे भाजपा के लिए ये सीट अब प्रतिष्ठा का सवाल बन गई है। प्रदेश स्तर के सभी बड़े नेता मंडी में जनसंपर्क अभियान में जुट गए हैं।

मंडी लोकसभा सीट पर इतिहास..

मंडी लोकसभा सीट पर राज परिवार को लोगों का समर्थन मिलता रहा है। इस सीट से पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह ने चार लोकसभा चुनाव लड़े हैं। जिसमें जनता ने तीन बार 1971, 1980 व 2009 में जिताया वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह पहली बार 2004 मंडी लोकसभा चुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी। इसके बाद वर्ष 2013 और 2021 में दो बार प्रतिभा सिंह दो उपचुनाव जीत कर सांसद रही।

विवादित बोल भी चर्चा में

इस सीट पर कंगना को टिकट मिलते ही कांग्रेस की नेत्री ने मंडी के भाव की पोस्ट डाल दी। इसके बाद कंगना रनौत ने छोटा और बड़ा पप्पू बोलकर मामले को गरमा दिया।

Related Post