आई.टी.आई. पाँवटा साहिब में चल रही 16वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग) 2024 के चौथे दिन आई.टी.आई. नाहन ने कबड्डी में एम.डी. आई.टी.आई. नौहराधार को हराया, आई.टी.आई. बोगधार ने एम.डी. आई.टी.आई. नौहराधार को वॉलीबॉल में हराया। एथलैटिक्स 1500 मीटर रेस में आई.टी.आई. माईना का पंकज कुमार प्रथम रहा, हाई जम्प में सागर आई.टी.आई. नाहन व पार्थ आई.टी.आई. बोगधार दोनों प्रथम रहे, लोंग जम्प में गैलेक्सी प्राईवेट आई.टी.आई. के प्रखर राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार ट्रिपल जम्प में आई.टी.आई. (महिला) नाहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शॉटपुट में तरूण, आई.टी.आई. (महिला) नाहन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, डिस्कस थ्रो में गैलेक्सी प्राईवेट आई.टी.आई. के प्रखर राणा ने पहला स्थान प्राप्त किया व जैवेलिन थ्रो में सूरज, आई.टी.आई. राजगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिला सिरमौर आई.टी.आई. खेलकूद प्रतियोगिता संघ के प्रधान-कम-प्रधानाचार्य, आई.टी.आई. पाँवटा साहिब ने बताया कि कल 04.04.2024 को उपरोक्त खेलकूद प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा।
