हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने कहा कि बीजेपी के लोग कितनी भी साजिश कर ले, हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। वह कुंडियों पंचायत में बनाई जा रही शीशम वाला खड्ड पर पुलिया के शिलान्यास अवसर पर बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा हिमाचल की कांग्रेस सरकार को कमजोर करने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए और ना ही भविष्य में सफल हो पाएंगे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलती है और ईमानदारी के साथ सरकार चल रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव नजदीक है इसलिए अपने-अपने बूथों पर सक्रिय होकर काम करें। ताकि हर बूथ पर कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार को बढ़त दिलाई जा सके।
इस मौके उनके साथ स्थानीय पंचायत प्रधान समीना बेगम,इरफान अली, शमशेर अली काशमी, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान, उप प्रधान नरेंद्र सैनी,नासीर कादरी,किशोरी लाल,साबर अली, अलीशेर,तालिब हुसैन,आरिफ अली, जावेद अली,रिजवान कादरी,खालिक अली, रमजान अली,शरीफ मोहमद,तारीफ अली,मोनू आदि लोग मौजूद रहे।
सालवाला में नारियल फोड़े और ट्यूबवेल पुरुवाला में लगाया :
वही दूसरी और सालवाला पंचायत प्रधान प्रेम सिंह, युवा नेता प्रदीप चौहान, पूर्व प्रधान घाशीराम, पूर्व प्रधान दीपचंद,पूर्व उप प्रधान नेन सिंह, महिला मंडल प्रधान सुखा धीमान, महिला मंडल प्रधान सेना देवी, सुजाता शर्मा विशाल चौधरी, प्रशांत चौधरी, अतर सिंह, कविता देवी, जीतराम, खत्रीराम, दीपचंद, ने जारी बयान में कहा कि सालवाला का विकास तभी होता है जब हिमाचल में कांग्रेस सरकार होती है पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग हमेशा सालवाला पंचायत के लिए कई विकास कार्य करते हैं उनके प्रयासों से ही यहां पर बोरवेल लग रहे हैं बजट का प्रावधान हो रहा है।लेकिनभाजपा के कार्यकर्ता विकास कार्य हजम नहीं कर पा रहे हैं।
इन्होंने कहा कि बीजेपी ने 5 साल में क्या काम किए हैं सिर्फ लोगों को गुमराह करने का काम किया। अपने चहते को फायदा पहुंचाने का काम किया। 5 साल तक जनता विकास के तरसती रही। युवा नौकरियों के लिए परेशान होते रहे।
पूर्व मंत्री सालवाला पंचायत में भी नारियल फोड़ते रहे लेकिन बजट उपलब्ध नहीं कर पाए इसलिए जनता सब जानती है भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस के द्वारा किए गए विकास को हजम नहीं कर पा रहे है। भाजपा नेताओं ने सालवाला में नारियल फोड़े और ट्यूबवेल पुरुवाला में लगाया अपने आप तो यही काम करते हैं।

