Breaking
Tue. Oct 27th, 2026

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई ..पूर्व विधायक किरणेश का बेटा बाल बाल बचा

जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई ..पूर्व विधायक किरणेश का बेटा बाल बाल बचा

पांवटा साहिब: जाको राखे साइयां, मार सके ना कोई
का मतलब है कि जिसके ऊपर भगवान का हाथ हो, उसका कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। यही घटना पांवटा साहिब में घटी है। और इस घटना में पांवटा के पूर्व विधायक किरनेश जंग के बेटे अरिकेश जंग के साथ हुआ। वह हमले में बाल बाल बच गए है।

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग के बेटे अरिकेश जंग बाल बाल बच गए हैं। जानकारी के अनुसार गत दिनों वह नजदीक जंगल में अपनी पालतू कुतीया के साथ जा रहे थे।

अचानक जंगली कीट मधुमक्खी या भिरड़ ने उन पर और उनके साथ गई कुतीया पर हमला कर दिया। इस हमले में अरिकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको उपचार के लिए चंडीगढ़ के समीप हॉस्पिटल में उपचार के लिए ले जाया गया। उपचार के बाद अब अरिकेश ठीक है। लेकिन उनकी कुतीया की मौत हो गई।

Related Post