जिला सिरमौर के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की जीत पक्की करने के लिए कांग्रेस ने जंग की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आज कांग्रेस मंडल की बैठक कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई।
इस बैठक में चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि उनका टिकट पक्का हो गया है। केवल अब घोषणा बाकी है। कार्यकर्ताओं से कहा कि किसी भ्रम में पड़ने की जरूरत नहीं है कांग्रेस पार्टी यहां पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर जुट जाएं नए वोटर बनाए जाएं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में टिकट मांगने का हक सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं दिया गया। किसी एक कार्यकर्ता को निष्कासित नहीं किया गया। और ना कोई कार्यवाही की गई है कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र है। लेकिन टिकट मिलने के बाद सब एकजुट होकर सुखराम चौधरी की यहां से विदाई करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी कार्यकर्ता को नाराजगी है तो उसको दूर किया जाएगा इसके लिए चाहे उनको घर घर क्यों ना जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि इस वक्त ऊर्जा मंत्री सुखराम के खिलाफ इतनी नाराजगी है कि लोग कांग्रेस में आने को तैयार बैठे हैं। इस बार तो भाजपा में कई नेता चुनावी ताल ठोक चुके हैं। यह सब मंत्री की तानाशाही का नतीजा है। कांग्रेस पार्टी किसी भी कार्यकर्ता के निष्कासन पर विश्वास नहीं रखती। लेकिन सुखराम चौधरी ने लोकतंत्र का गला घोट दिया है।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी घोटालेबाज मंत्री है और उनके कुछ दलाल कमीशन खोरी में व्यस्त हैं। इसलिए जनता इनसे तंग आ चुकी है।
इस मौके पर आंज भोज क्षेत्र की बनोर पंचायत के पूर्व प्रधान और पूर्व बीडीसी के वाइस चेयरमैन संत राम चौहान ने कहा कि क्षेत्र की कांग्रेस की कांग्रेस पार्टी किरनेश जंग के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।
इस मौके पर कांग्रेस के नेताओं ने कहा कि घोटाले बाज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी को हराने का सभी को संकल्प लेना चाहिए। ऊर्जा मंत्री के कार्यकाल से लोग दुखी है और उनसे जनता तंग आ चुकी है।

