Breaking
Sun. Nov 22nd, 2026

शिलाई क्षेत्र के भाव सिंह हत्याकांड में बड़ा खुलासा

Oplus_131072

पांवटा साहिब – विश्वकर्मा चौक के समीप भाव सिंह की हत्या के मामले में पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। हत्या मामूली विवाद में हुई थी।
पुलिस ने अदालत में बताया कि नगर परिषद की नवनिर्मित पार्किंग में मोबाइल की टॉर्च जलाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसी दौरान आरोपी आमिर (21) ने भाव सिंह का मोबाइल फोन छीनने का प्रयास किया। विरोध करने पर दोनों के बीच हाथापाई हो गई। आरोप है कि इसके बाद आमिर ने जेब से कैंची निकालकर भाव सिंह पर हमला कर दिया।

पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की रात शिलाई निवासी भाव सिंह सब्जियां खरीदने के लिए पांवटा साहिब आए थे। जांच के दौरान पुलिस ने आमिर के घर से कैंची, मोबाइल फोन, टोपी, जूते और खून से सने कपड़े बरामद किए।

अगले दिन सुबह परिजनों को सूचना मिली कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उन पर हमला किया है। बाद में उनकी हत्या होने की जानकारी मिली। घटनास्थल से मिले खून के नमूनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया था। वहीं, मामले में सह आरोपी रेखा उर्फ अन्नू (27) के कपड़े और जूते भी पुलिस ने कब्जे में लिए हैं।

परिजन पांवटा साहिब पहुंचे तो उनका वाहन विश्वकर्मा चौक के पास खड़ा मिला, जबकि शव कुछ दूरी पर मिला। पुलिस ने 18 अगस्त को हत्या का मामला दर्ज किया। रेखा पर हत्या की साजिश में शामिल होने और आमिर की मदद करने का आरोप है।
जांच में साइबर सेल की मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आमिर उर्फ फग्गू और रेखा को पूछताछ में शामिल किया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश कपिल शर्मा की अदालत ने रेखा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अदालत ने माना कि अभी अभियोजन पक्ष के गवाहों के बयान दर्ज होने बाकी हैं, ऐसे में इस स्तर पर जमानत देने से गवाहों को प्रभावित किए जाने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *